बछड़े को स्कॉर्पियो कार से कुचलने पर आक्रोश, हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
- Advertisement -
बछड़े को स्कॉर्पियो कार से कुचलने पर आक्रोश, हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बैठे एक बछड़े को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा कुचलने का आरोप लगा है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और गौ-रक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
CCTV फुटेज में दिखी पूरी घटना बताया जा रहा है कि किप्स मिठाई मोड़ के पास सड़क किनारे एक बछड़ा शांत बैठा था। इसी दौरान काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और बछड़े को कुचलते हुए आगे निकल गई। आरोप है कि चालक ने बछड़े को देखने के बावजूद वाहन नहीं रोका और बिना ब्रेक लगाए उसे रौंद दिया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना ने तूल पकड़ लिया है।
जेल में तैनात सिपाही पर आरोप शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह स्कॉर्पियो एक जेल में तैनात सिपाही की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय वही सिपाही वाहन चला रहा था। इस मामले में स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे साधारण हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर की गई क्रूरता बताया है।
प्रेमनगर थाने में FIR दर्ज मामले को लेकर थाना प्रेमनगर थाना में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संगठनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस जांच जारी फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज की टाइमलाइन, वाहन की पहचान और आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।