मीरगंज मे कार ने बाइक से सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , महिला की मौके पर मौत, दो घायल
- Advertisement -
मीरगंज मे कार ने बाइक से सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , महिला की मौके पर मौत, दो घायल
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के नौसना गांव के पास मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार लोग भी घायल हो गए।
मृतका के बेटे इसकर हुसैन ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 45 वर्षीय मां राजदा बी, पिता इकरार हुसैन (50) और 7 वर्षीय भतीजा मोहम्मद ईशान मिलक कस्बे में एक पारिवारिक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जब वे कुल्छा खुर्द गांव के पास लभरी चौकी के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में राजदा बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इकरार हुसैन और मोहम्मद ईशान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पेड़ से टकरा गई और पलट गई, जिससे कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।फिलहाल परिवार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।