बरेली का ऐतिहासिक ‘झुमका’ नए भव्य रूप में तैयार, रामपुर तिराहे की बढ़ाएगा शान
- Advertisement -
बरेली का ऐतिहासिक ‘झुमका’ नए भव्य रूप में तैयार, रामपुर तिराहे की बढ़ाएगा शान
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मेटल प्लेटिंग और खास फिनिशिंग से संवारा गया प्रतीक, जल्द होगा स्थापित
बरेली। शहर की पहचान बन चुका प्रसिद्ध ‘झुमका’ एक बार फिर नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आने को तैयार है। रामपुर तिराहे पर स्थापित किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित प्रतीक को आधुनिक तकनीक और कलात्मक डिजाइन के साथ पुनर्निर्मित किया गया है, जिससे इसकी भव्यता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
झुमके के नए लुक को तैयार कराने में जुड़े हर्ष अग्रवाल ने बताया कि इसके निर्माण और नवीनीकरण में प्रदीप ओबेरॉय ने विशेष मेहनत की है। उनकी वर्कशॉप में वैज्ञानिक और कलात्मक तरीके से मेटल प्लेटिंग के साथ-साथ विशेष फिनिशिंग का कार्य किया गया, जिससे झुमके की चमक और मजबूती दोनों को बेहतर बनाया गया है।
मंगलवार को टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित वर्कशॉप में इस झुमके के दर्शन के लिए शहर के कई प्रमुख लोग पहुंचे। इस दौरान विजय चौहान, अमित गुप्ता, जितेंद्र भल्ला, नरेश भाटिया, संजीव सक्सेना, अनूप मेहरा, नूतन मिश्रा, उदय गोयल, प्रमोद मित्तल और रमेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने झुमके के नए स्वरूप की सराहना की।
शहरवासियों का कहना है कि यह झुमका न सिर्फ बरेली की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, बल्कि शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। नए रूप में तैयार यह झुमका जल्द ही रामपुर तिराहे पर स्थापित किया जाएगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को बरेली की खास पहचान का भव्य दृश्य देखने को मिलेगा।