बरेली के अभय प्रताप सिंह तोमर बने नायब तहसीलदार, पहले ही प्रयास में PCS 2024 में सफलता
- Advertisement -
बरेली के अभय प्रताप सिंह तोमर बने नायब तहसीलदार, पहले ही प्रयास में PCS 2024 में सफलता
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित PCS 2024 परीक्षा में बरेली जिले के ग्राम रायपुर हंस निवासी अभय प्रताप सिंह तोमर ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
अभय प्रताप सिंह तोमर, कुलवीर सिंह के पुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। अभय की इस कामयाबी को युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है।
शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अभय प्रताप सिंह तोमर ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई संभल जिले के गवां कस्बे स्थित हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज से पूरी की। शुरू से ही मेधावी रहे अभय ने वर्ष 2020 में अपने पहले प्रयास में ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में JRF भी क्वालीफाई किया था, जो उनकी मजबूत शैक्षणिक क्षमता को दर्शाता है।
PCS 2024 में सफलता को लेकर अभय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया है। उनका मानना है कि सही रणनीति, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
अभय की सफलता से यह साबित होता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से बरेली के अन्य अभ्यर्थियों को भी नई प्रेरणा मिली है।