बरेली की अवंतिका सिंह ने PCS 2024 में मारी बाजी, 106वीं रैंक हासिल कर बनीं कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी
- Advertisement -
बरेली की अवंतिका सिंह ने PCS 2024 में मारी बाजी, 106वीं रैंक हासिल कर बनीं कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित PCS परीक्षा 2024 में बरेली की अवंतिका सिंह ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 106वीं रैंक प्राप्त कर कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी (Commercial Tax Officer) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
अवंतिका सिंह वर्तमान में बदायूं के बिसौली स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अवंतिका सिंह के पिता काली चरन सिंह बरेली में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन हरदोई में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। परिवार में शिक्षा और सेवा का माहौल शुरू से ही रहा, जिसका प्रभाव उनकी सफलता में साफ देखा जा सकता है।
शिक्षा की बात करें तो अवंतिका सिंह ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गाजियाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
अवंतिका की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। उनकी सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।