बदायूं कांड के बाद बरेली कलेक्ट्रेट में हाई अलर्ट, डीएम के आदेश पर असलहों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित

0 48

- Advertisement -

बदायूं कांड के बाद बरेली कलेक्ट्रेट में हाई अलर्ट, डीएम के आदेश पर असलहों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली, बदायूं में हाल ही में दो अधिकारियों की हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद बरेली प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर अब किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर में असलहा (हथियार) लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कलेक्ट्रेट गेट पर सघन चेकिंग शुरू
डीएम के आदेश के बाद कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उनके लाइसेंस की जांच के बाद भी उन्हें अंदर हथियार ले जाने से साफ मना कर दिया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बदायूं में हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए जिले में एहतियात बढ़ा दी गई है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
डीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कलेक्ट्रेट सहित किसी भी सरकारी कार्यालय में अब असलहा लेकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जनता से की अपील जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि सरकारी परिसरों में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।