मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय जिंदा जला ग्रामीण, शव देख पड़ोसियों का कांपा कलेजा

0 29

- Advertisement -

मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय जिंदा जला ग्रामीण, शव देख पड़ोसियों का कांपा कलेजा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय किसी तरह ग्रामीण के कपड़े में आग लग गई, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। धुआं उठता देख पड़ोसी घर के पहुंचे तो अधजला शव देखकर उनका कलेजा कांप गया।

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय हरपाल अविवाहित थे। घर में वह अकेले रहते थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी दोनों बहनें गांव पहुंच गईं। भाई का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया।

धुआं उठता देख घर में पहुंचे थे पड़ोसी
ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को हरपाल अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। कुछ समय बाद घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो हरपाल गंभीर रूप से झुलसे पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनकी बहन ने बताया कि भाई हरपाल को दौरे पड़ते थे।

दौरा पड़ने की आशंका जताई कि उनके भाई को खाना बनाते समय अचानक दौरा पड़ गया होगा, जिससे बेहोशी की हालत में चूल्हे की आग से जलकर उनकी मौत हो गई। मीरगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि रविवार को आग से झुलसकर हरपाल की मौत हुई है। लेकिन परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।