बरेली में “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” की समीक्षा, डीएम अविनाश सिंह सख्त; लंबित कार्य जल्द निपटाने के निर्देश
- Advertisement -
बरेली में “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” की समीक्षा, डीएम अविनाश सिंह सख्त; लंबित कार्य जल्द निपटाने के निर्देश
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
रूफटॉप सोलर की प्रगति पर मंथन, लाभार्थियों के चयन से लेकर तकनीकी बाधाओं तक हुई विस्तार से चर्चा
बरेली। जनपद में “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” को तेज रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के तहत लाभार्थियों के चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना की मौजूदा स्थिति और तय लक्ष्यों के मुकाबले प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।
बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि योजना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों और अधूरे कार्यों को तय समयसीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कई जगहों पर तकनीकी बाधाएं और समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए।
डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य आम जनता को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने जनजागरूकता अभियान तेज करने, शिविर लगाकर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि प्रगति में ढिलाई पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की सुस्ती स्वीकार नहीं होगी।