तिलक लगाकर पहचान बदलता था बाइक चोर, रामपुर का रहमान स्मैक संग गिरफ्तार
- Advertisement -
तिलक लगाकर पहचान बदलता था बाइक चोर, रामपुर का रहमान स्मैक संग गिरफ्तार
रिपोर्ट आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रामपुर निवासी अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान के रूप में हुई है,
जो वारदात के दौरान माथे पर तिलक लगाकर अपनी पहचान बदल लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक और करीब 113 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
तिलक लगाकर देता था वारदात को अंजाम, नहीं होता था शक इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के अनुसार, सोमवार देर रात थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका गया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की होने की बात कबूल कर ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 113 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह माथे पर तिलक लगाकर वारदात को अंजाम देता था, जिससे उसकी पहचान बदल जाती थी और किसी को उस पर शक नहीं होता था।
नेपाल में बेचता था चोरी की बाइक और स्मैक
पुलिस जांच में सामने आया कि रहमान पहले रामपुर में बाइक चोरी करता था। जब वहां पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज हो गया, तो उसने आसपास के जिलों में सक्रियता बढ़ा दी। आरोपी चोरी की बाइक को नेपाल ले जाकर बेच देता था, जिससे उसकी गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी।
इसके अलावा, वह स्मैक की तस्करी में भी शामिल हो गया था। स्थानीय तस्करों से मादक पदार्थ लेकर वह नेपाल में सप्लाई करता था, जहां इसकी मांग अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इसी इरादे से बाइक और स्मैक लेकर जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।