फर्राटा भरती कार-बाइकों पर कसी लगाम, नियम तोड़ने वालों पर होंगी सख्त कार्रवाई एसपी सिटी मानुष पारिक
- Advertisement -
- Advertisement -
फर्राटा भरती कार-बाइकों पर कसी लगाम, नियम तोड़ने वालों पर होंगी सख्त कार्रवाई एसपी सिटी मानुष पारिक
रिपोर्ट/आसिफ अली
बरेली में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने मोर्चा संभालते हुए तेज रफ्तार से फर्राटा भर रही कारों और बाइकों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे, वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में किसी भी तरह की लापरवाही या कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देर रात सड़कों पर अनावश्यक घूमने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
साथ ही, उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि अपराध और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस के इस अभियान से शहर में हड़कंप का माहौल रहा और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में खौफ देखने को मिला। आम लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।
बरेली पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।
