बरेली में BJP महानगर इकाई की नई टीम का जोरदार स्वागत, संगठन को घर-घर पहुंचाने का दिया गया संदेश

0 26

- Advertisement -

बरेली में BJP महानगर इकाई की नई टीम का जोरदार स्वागत, संगठन को घर-घर पहुंचाने का दिया गया संदेश

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

मंत्री, सांसद और महापौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

बरेली:भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बरेली महानगर इकाई में नई टीम के गठन के साथ ही संगठन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने साफ तौर पर संदेश दिया कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अब घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की असली ताकत उनकी सक्रियता और जनसंपर्क में छिपी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली पहचान है।

उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी। वहीं, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि महानगर में संगठन की मजबूत पहचान बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में महानगर उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर कश्यप, प्रवेश वर्मा, डॉ. रामचंद्र मौर्य, अमरीश कठेरिया, विभु शर्मा सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा महामंत्री, मंत्री और अन्य पदों पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दौरान महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दिया कि आगामी समय में संगठन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहेगा।