विश्व जल दिवस पर जनजागरूकता एवं स्वच्छता अभियान छावनी परिषद,

0 5

- Advertisement -

विश्व जल दिवस पर जनजागरूकता एवं स्वच्छता अभियान छावनी परिषद,

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली विश्व जल दिवस के पावन अवसर पर छावनी परिषद, बरेली द्वारा मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक एवं प्रभावशाली अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को जल के महत्व, उसके संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम छावनी सामान्य चिकित्सालय (CGH) से श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर तक एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण से संबंधित नारों एवं संदेशों के माध्यम से नागरिकों को “जल है तो कल है” का महत्व समझाया।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छावनी क्षेत्र के 25 से अधिक स्थानों पर लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें वृक्षारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

श्री धोपेश्वर नाथ चौक एवं मंदिर परिसर में जल संरक्षण विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने जल की महत्ता एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता को सरल एवं भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त, स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु “स्वच्छता की रंगोली” का निर्माण किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 06 नालों एवं 20 नालियों की विशेष सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया, जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

यह समग्र अभियान न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि सामुदायिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार भी किया। छावनी परिषद, बरेली द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे एक स्वच्छ, हरित एवं जल-संरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।