भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन: बहेड़ी में केसर शुगर मिल पर गन्ना भुगतान बकाया, 19 फरवरी के बाद भी नहीं शुरू हुई अदायगी

0 18

- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन: बहेड़ी में केसर शुगर मिल पर गन्ना भुगतान बकाया, 19 फरवरी के बाद भी नहीं शुरू हुई अदायगी

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बहेड़ी बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में गन्ना किसानों का भुगतान लंबित होने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने तहसीलदार बहेड़ी को ज्ञापन सौंपकर बहेड़ी स्थित केसर शुगर मिल पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द शुरू कराने की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने अपने पत्र में 19 फरवरी 2026 के बाद चरणबद्ध तरीके से गन्ना भुगतान शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय तिथि बीत जाने के बाद भी किसानों के खातों में कोई राशि हस्तांतरित नहीं की गई है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है।

खेती-किसानी और घरेलू खर्च प्रभावित ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण किसानों को खेती-किसानी के कार्यों, मजदूरी भुगतान, खाद-बीज की खरीद और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में गंभीर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आश्वासन के बावजूद भुगतान प्रक्रिया शुरू न होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

भाकियू के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने कहा,“मिल प्रबंधन ने 19 फरवरी के बाद भुगतान शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों को कोई भुगतान नहीं मिला है। गन्ना भुगतान किसानों का अधिकार है।

यदि शीघ्र भुगतान शुरू नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मिल प्रबंधन को निर्देशित करने और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब शुरू कराने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान चौधरी अजीत सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी), चौधरी सूरज पाल सिंह (प्रदेश संगठन मंत्री), निश्चय सिंह, शान अली, अमर पाल सिंह (जिला उपाध्यक्ष), प्रमोद मौर्य, सत्यवीर बालियान, अपूर्व मान, रामबहादुर, भगवानदास दिवाकर, सुरेंद्र सिंह (प्रदेश प्रवक्ता), तुषार सैनी, अफसर अहमद एडवोकेट और जगत सिंह एडवोकेट सहित कई किसान मौजूद रहे।