भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सैलून एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

0 18

- Advertisement -

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सैलून एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर सैलून एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी, जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मोहसिन अली, सुबोध श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान और समाज में समानता स्थापित करने के लिए किए गए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

संगठन के सदस्यों ने उनके सिद्धांतों को अपनाने, समाज में भाईचारा मजबूत करने और सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को अधिक सशक्त और एकजुट बनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।