बरेली में 22 फरवरी को विधिक जागरूकता एवं जनहित योजनाओं का होगा महा कार्यक्रम

0 66

- Advertisement -

बरेली में 22 फरवरी को विधिक जागरूकता एवं जनहित योजनाओं का होगा महा कार्यक्रम

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 22 फरवरी को जी.आई.सी. ऑडिटोरियम, बरेली में दुर्लभ एवं वंचित वर्गों के लिए विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर जिला जज श्री उमा शंकर कहार नोडल अधिकारी मेगा शिविर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की विधिक एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय सेवाओं सहित लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी और ऑन-द-स्पॉट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज श्री प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 को आयोजित मेगा शिविर के सफल संचालन हेतु पराविधिक स्वयंसेवकों को लगाया गया है, जो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उक्त शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर एवं पम्फलेट के माध्यम से कर रहें है।