बरेली नवाबगंज में छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0 35

- Advertisement -

बरेली नवाबगंज में छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि छात्रा को स्कूल की सहेलियों ने बहाने से घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से बेहद डरी हुई है और स्कूल जाने से भी घबराहट महसूस कर रही है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप, POCSO व SC-ST एक्ट में केस
पीड़िता के भाई ने बताया कि छात्रा को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाया गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोप है कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे धमकाया गया कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

परिवार ने यह भी दावा किया कि छात्रा पर दबाव बनाया गया और वह लंबे समय से मानसिक तनाव में है। मंगलवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया गया।

पुलिस ने आरोपी अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

सीओ नवाबगंज निलेश मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।