प्रेमनगर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
- Advertisement -
प्रेमनगर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट.आसिफ अली
- Advertisement -
10 लाख की वसूली के बाद 12 लाख की मांग, शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।
महिला पर आरोप है कि उसने एक युवक से करीब 10 लाख रुपये की वसूली की और फिर 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगी।
पीड़ित युवक ने दर्ज कराई शिकायत इंदिरा नगर निवासी मनीष गंगवार ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वीर सावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा पत्नी आर्यन शर्मा उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। पीड़ित के अनुसार महिला ने उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर पहले ही 10 लाख रुपये ले लिए थे।
हनी ट्रैप में फंसाकर बनाए संबंध, फिर शुरू हुई वसूली पीड़ित मनीष गंगवार ने बताया कि पूजा शर्मा ने पहले उन्हें अपने जाल में फंसाया और संबंध स्थापित किए। इसके बाद वह खर्च और जरूरतों का हवाला देकर लगातार पैसे मांगती रही।
बाद में लालच बढ़ने पर महिला ने पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी देकर बड़ी रकम वसूल ली।
दोबारा 12 लाख की मांग पर पहुंचा मामला पुलिस तक जब महिला ने दोबारा 12 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर जेल भेजने की धमकी दी, तब परेशान होकर युवक ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने कबूला जुर्म, पति से विवाद का दिया हवाला पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और खर्च के पैसों की जरूरत थी।
इसी वजह से उसने मनीष गंगवार को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे वसूले।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम पूजा शर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:
अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार
उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज
कांस्टेबल अनुराग महिला कांस्टेबल अर्चना
महिला कांस्टेबल एकता पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।