पड़ोसियों पर रंगदारी मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

0 42

- Advertisement -

पड़ोसियों पर रंगदारी मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के शाहमतगंज इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाजिया वसीम पत्नी स्वर्गीय वसीम अकरम, निवासी अमर उजाला प्रेस के पास, शाहमतगंज (थाना बारादरी) ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कफील, उसकी पुत्री सना और पत्नी फूलियां आए दिन उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उनसे रंगदारी की मांग करते हैं।

13 फरवरी को हुई मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार, 13 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे जब उनका पुत्र घर के गेट पर खड़ा था, तभी आरोपियों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

कार्रवाई की मांग महिला ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराते हुए चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।