दुनका में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-थ्रेशर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
- Advertisement -
दुनका में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-थ्रेशर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली दुनका। थाना क्षेत्र के धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोडवेज बस और ट्रैक्टर-थ्रेशर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शाम 8 बजे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शाम करीब 8:00 बजे दुनका की अजमेरी कॉलोनी के सामने हुई। ट्रैक्टर-थ्रेशर को आंदनपुर से जोखनपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
ट्रैक्टर चालक की पहचान छोटे लाल गंगवार पुत्र पूरन लाल, निवासी आंदनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसी दौरान शीशगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और सामने से ट्रैक्टर-थ्रेशर में जा भिड़ी।
बस यात्रियों को मामूली चोटें टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
ट्रैक्टर चालक गंभीर, अस्पताल रेफर
ट्रैक्टर चालक छोटे लाल गंगवार को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।
पुलिस ने हटवाए वाहन, यातायात हुआ सुचारु
घटना की सूचना मिलते ही दुनका पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।