भोजीपुरा पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

0 27

- Advertisement -

भोजीपुरा पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

वहीं, मुठभेड़ में कांस्टेबल रिंकू भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की फिराक में मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कांस्टेबल रिंकू गोली लगने से घायल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में दो गिरफ्तार पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, कुछ अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने मौके पर:
एक अवैध तमंचा (315 बोर)
एक खोखा दो जिंदा कारतूस एक अवैध छुरी
गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

घायल कांस्टेबल और अभियुक्त अस्पताल में भर्ती
घायल कांस्टेबल रिंकू और घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

फरार बदमाशों की तलाश जारी घटनास्थल से फरार हुए बदमाशों की तलाश में भोजीपुरा पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।