सिटी स्टेशन से किला पुल तक बनेगा सीसी मार्ग, मेयर उमेश गौतम ने किया शिलान्यास

0 13

- Advertisement -

सिटी स्टेशन से किला पुल तक बनेगा सीसी मार्ग, मेयर उमेश गौतम ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने एक अहम कदम
उठाया है। सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम ने विधिवत शिलान्यास किया।

इस सड़क के निर्माण से शहर के पुराने और अत्यधिक व्यस्त इलाके में सफर आसान होने की उम्मीद है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह मार्ग शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में सहायक होगा और स्टेशन व किला क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम बनेगा।

1275 मीटर लंबी होगी नई सीसी सड़क
निर्माणाधीन मार्ग की कुल लंबाई 1275 मीटर निर्धारित की गई है। डिवाइडर के एक ओर सिटी स्टेशन लेन की दिशा में 8 मीटर चौड़ाई में सड़क तैयार की जाएगी।

तकनीकी मानकों के अनुसार सड़क निर्माण में 10 सेंटीमीटर डीएलसी बेस के ऊपर 31 सेंटीमीटर मोटी सीसी परत डाली जाएगी। इससे सड़क अधिक टिकाऊ बनेगी और बार-बार मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत स्वीकृत परियोजना यह परियोजना केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

नगर निगम बरेली की अनुमति के बाद निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), बरेली को सौंपा गया है।

कार्यदायी संस्था के रूप में मै० ए०एम० बिल्डर्स (प्रोपराइटर जावेद अली) को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीसी सड़क बनने से क्षेत्र में धूल प्रदूषण कम होगा और यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारी रहे मौजूद शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से:नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य
अधिशासी अभियंता भगत सिंह
सहायक अभियंता प्रदीप गंगवार
विवेक त्रिवेदी अवर अभियंता अंकित सक्सेना
इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

स्थानीय लोगों को जाम से राहत की उम्मीद
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि यदि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होता है तो स्टेशन और किला क्षेत्र के बीच लगने वाले जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

नगर निगम का लक्ष्य है कि यह मार्ग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी साबित हो।