बरेली में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, दो गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, भीड़ ने की पिटाई
- Advertisement -
बरेली में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, दो गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, भीड़ ने की पिटाई
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर चौकी इलाके में झूलेलाल द्वार के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
बरेली। शहर के थाना प्रेमनगर अंतर्गत डेलापीर चौकी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत दो युवकों ने तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना झूलेलाल द्वार के पास की बताई जा रही है, जहां अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।
तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर जानकारी के अनुसार, एक KUV 100 कार तेज गति में अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़ी थार से जा टकराई और फिर पास में खड़ी दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे, बड़ा हादसा टला
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी अधिक थी। टक्कर के कारण गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपियों की पिटाई हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाल लिया।
नशे में होने की पुष्टि होते ही भीड़ का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने दोनों की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी।
पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ के बीच फंसे आरोपियों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।