मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी “समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी उसमें सवार न हों”

0 10

- Advertisement -

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी “समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी उसमें सवार न हों”

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दी खुली सलाह, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस छोड़ने के बाद वरिष्ठ मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अब मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बड़ा और तीखा बयान देकर सियासी माहौल गर्म कर दिया है।

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने साफ शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी अब “डूबता हुआ जहाज” बन चुकी है और ऐसे में नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े नेता को इस पार्टी में शामिल होने से पहले सौ बार सोचने की जरूरत है।

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बोले- सपा अब भरोसे लायक नहीं रही मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा,
“नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब उत्तर प्रदेश के मशहूर और सम्मानित नेता हैं।

मैं उनकी इज्जत करता हूं, लेकिन अगर वह समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं तो मैं उन्हें मशवरा दूंगा कि यह पार्टी अब डूबता हुआ जहाज है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होना अब राजनीतिक नुकसान का सौदा साबित हो सकता है।

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी का आरोप: अखिलेश यादव सिर्फ मुस्लिम चेहरा दिखाना चाहते हैं
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शामिल कराने के पीछे अखिलेश यादव की नीयत साफ नहीं है।

उन्होंने कहा,“अखिलेश यादव शायद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शामिल करके आजम खान की जगह भरना चाहते हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को दिखाना चाहते हैं कि हमारे साथ बड़े मुस्लिम नेता आ रहे हैं।”

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अखिलेश यादव को बताया एहसान फरामोश अपने बयान में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अखिलेश यादव को “मौका परस्त और एहसान फरामोश” करार दिया।

उन्होंने कहा,“अखिलेश यादव मौका परस्त आदमी हैं। वह अपने नेताओं के साथ वक्त पर खड़े नहीं होते।”

आजम खान का मुद्दा उठाकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने घेरा मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने आजम खान को मुश्किल वक्त में अकेला छोड़ दिया, वही हाल आगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा,“आजम खान ढाई साल जेल में रहे, फिर ढाई साल और रहे। आज भी जेल में हैं। अखिलेश यादव कभी उनकी खैरियत पूछने तक नहीं गए।”

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बोले- जेल में बंद नेताओं के लिए सपा ने कुछ नहीं किया मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कई नेताओं के लिए कभी कोई संघर्ष नहीं किया।

पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “इरफान सोलंकी जेल में रहे, आरिफ अनवर हाशमी जेल में रहे, कई नेता जेल में हैं। अखिलेश यादव ने कभी किसी की लड़ाई सड़क पर उतरकर नहीं लड़ी।”

मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश पर तंज मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुलायम सिंह यादव की तुलना करते हुए कहा कि मुलायम सिंह की पहचान एक जुझारू नेता की थी, लेकिन अखिलेश यादव में वह बात नहीं है।

उन्होंने कहा,“मुलायम सिंह यादव सड़क पर उतरते थे, संघर्ष करते थे। लेकिन अखिलेश यादव ने कभी मुसलमानों की लड़ाई खुलकर नहीं लड़ी।”

नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी की सलाह अपने बयान के अंत में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले नफा-नुकसान जरूर देख लें।

उन्होंने कहा “मैं फिर कह रहा हूं, समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज है। सिद्दीकी साहब को सोच समझकर कदम उठाना चाहिए।”

राजनीतिक गलियारों में बयान के बाद हलचल
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी के इस तीखे बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी इस सलाह को कितनी अहमियत देते हैं और समाजवादी पार्टी इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती है।