अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0 31

- Advertisement -

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद,आरोपी को भेजा गया जेल

बहेड़ी, बरेली। जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मारुफ खां पुत्र राहिद वली खां, निवासी ग्राम मण्डनपुर जनूबी, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तमंचे के बल पर लोगों में भय पैदा करता था और आपराधिक गतिविधियों के जरिए धन अर्जित कर अपना जीवन यापन करता था।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।