अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या पर बहेड़ी बार एसोसिएशन में आक्रोश
- Advertisement -
अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या पर बहेड़ी बार एसोसिएशन में आक्रोश
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी और एक करोड़ मुआवजे की मांग
बरेली/बहेड़ी। जिला रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में बहेड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। इस जघन्य घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने इसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है।
गुरुवार को बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी सुनील रस्तोगी के नेतृत्व में करीब 40 से 50 अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन कानूनगो राजीव सक्सेना को सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारी असगर अली द्वारा की गई, जो कथित रूप से अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के कहने पर अंजाम दी गई।
अधिवक्ताओं ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के बढ़ते दुस्साहस और अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत है।
बार एसोसिएशन ने मांग की कि सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार को तत्काल प्रभाव से एक करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया जाए।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो बार एसोसिएशन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।