बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, पैरों में लगी गोली
- Advertisement -
बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, पैरों में लगी गोली
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
लूट और बाइक चोरी करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचे-बाइक और लूटे मोबाइल बरामद
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
बरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त और सराहनीय कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें घायल कर दबोच लिया।
यह मुठभेड़ भमोरा थाना क्षेत्र में रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास हुई, जहां बदमाश छिपकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस पर फायरिंग, जवाब में हुआ करारा एक्शन
सीओ आंवला नितिन कुमार के अनुसार, भमोरा इलाके में लगातार बाइक चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश अंडरपास के पास मौजूद हैं।
पुलिस टीम ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया, दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े।
दोनों बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जफरुद्दीन (निवासी थाना भोजीपुरा) और सुदामा (निवासी थाना नवाबगंज/इज्जतनगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं।
इन पर गाजियाबाद, सीतापुर समेत कई जनपदों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
लूट के मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से दो मोबाइल पिछले महीने इज्जतनगर क्षेत्र के विलयधाम इलाके से लूटे गए थे।
तीसरे साथी की तलाश जारी पूछताछ में बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी आसिफ का नाम भी बताया है, जो इन घटनाओं में शामिल था।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस की सतर्कता से बड़ा अपराध टला
इस पूरी कार्रवाई से साफ है कि बरेली पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से मोर्चा संभाले हुए है।
समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।