डिप्टी सीएमओ ने किया आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
- Advertisement -
डिप्टी सीएमओ ने किया आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के तहत रविवार को जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया
डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. अमित कुमार ने बरेली शहर के सीबीगंज और नदोसी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने मेले में जनता को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। सीबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मधु गुप्ता द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था।
केंद्र पर चिकित्सा स्टाफ उपस्थित मिला और मरीजों का पंजीकरण व उपचार कार्य सुचारू रूप से चलता हुआ पाया गया।
डॉ. अमित कुमार ने मौके पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर आरोग्य मेले में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी।
डिप्टी सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन नियमित और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।