प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत, बीडीए का ‘मैगा ईको पार्क’ प्रोजेक्ट हुआ पूरा
- Advertisement -
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत, बीडीए का ‘मैगा ईको पार्क’ प्रोजेक्ट हुआ पूरा
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर पाने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने बीसलपुर रोड स्थित कुआ डांडा, पुरनापुर क्षेत्र में विकसित की गई ‘मैगा ईको पार्क’ आवासीय योजना का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा कर लिया है।
यह आवासीय परियोजना बड़े बाईपास से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे आवागमन बेहद आसान रहेगा।
ईको-फ्रेंडली कॉन्सेप्ट पर विकसित हुआ प्रोजेक्ट
बीडीए अधिकारियों के अनुसार, मैगा ईको पार्क को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल अवधारणा पर विकसित किया गया है।
योजना में चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और स्वच्छ वातावरण जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्राधिकरण का मानना है.
कि यह परियोजना शहर के नियोजित और संतुलित विकास को नई दिशा देगी।
आवंटन के बाद इंतजार नहीं, तुरंत मिलेगा कब्जा
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाभार्थियों को कब्जे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिन आवंटियों को पहले ही आवास आवंटित किया जा चुका है, वे फाइनल पेमेंट जमा करते ही कब्जा प्राप्त कर सकते हैं।
भुगतान पूरा होते ही आवास की चाबियाँ सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मैगा ईको पार्क की प्रमुख विशेषताएं
लोकेशन: बीसलपुर रोड, बड़े बाईपास से 1.5 किमी की दूरी परियोजना क्षमता: करीब 1500 आधुनिक आवासीय भवन सुविधाएं: ग्रीन बेल्ट, बेहतर सड़कें, कनेक्टिविटी और मूलभूत नागरिक सुविधाएं
उद्देश्य:
‘सबके लिए आवास’ योजना के तहत किफायती और गुणवत्तापूर्ण घर उपलब्ध कराना
बीडीए वीसी का बयान बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए ने बताया कि प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि आवंटियों को बिना किसी देरी के उनके घर सौंपे जाएं। उन्होंने कहा कि मैगा ईको पार्क में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और फाइनल भुगतान के बाद तुरंत पजेशन की सुविधा दी जा रही है।