पूर्व सांसद क़े होटल से चार लाख की चोरी, सीसीटीवी बंद मिले होटल क़े पुलिस ने शुरू की जांच
- Advertisement -
पूर्व सांसद क़े होटल से चार लाख की चोरी, सीसीटीवी बंद मिले होटल क़े पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
संदिग्ध कर्मचारी से पूछताछ जारी, कोतवाली पुलिस ने शुरू की गहन जांच
बरेली। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल डिप्लोमेट में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। होटल के कैश काउंटर से करीब चार लाख रुपये गायब होने से होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है, जिसकी शिकायत अब पुलिस से की गई है।
होटल प्रबंधन के अनुसार 23 जनवरी को अकाउंट विभाग के लॉकर में लगभग साढ़े चार लाख रुपये सुरक्षित रखे गए थे। 25 जनवरी की शाम जब लॉकर खोला गया तो उसमें मात्र 50 हजार रुपये ही मिले। नकदी कम मिलने की सूचना मिलते ही होटल प्रशासन सकते में आ गया।
पहले अंदरूनी जांच, फिर पुलिस से गुहार
नकदी गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर पर कर्मचारियों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद होटल निदेशक के माध्यम से कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कार्रवाई में देरी होने पर एसपी सिटी को भी पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।
सीसीटीवी बंद होने से संदेह गहराया रविवार शाम पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए होटल पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में होने के बावजूद जांच की जिम्मेदारी मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को सौंपी गई। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कर्मचारियों से पूछताछ की।
जांच के दौरान सामने आया कि जिस समय नकदी गायब हुई, उस दौरान कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इसी समय एक कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधि कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उक्त कर्मचारी को चौकी बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला अकाउंट विभाग से जुड़ा है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।