गुरु रविदास जयंती के बहाने सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, फरीदपुर में उमड़ा जनसैलाब

0 31

- Advertisement -

गुरु रविदास जयंती के बहाने सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, फरीदपुर में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह की मौजूदगी ने दिखा दी राजनीतिक ताकत, 122 फरीदपुर में हजारों की भीड़ से गूंजा शक्ति प्रदर्शन**

बरेली। सामाजिक समरसता और सामाजिक परिवर्तन के महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला।

श्यामगंज स्थित रविदास मंदिर में आयोजित जयंती समारोह ने देखते-देखते जनसैलाब और शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। इस आयोजन को राजनीतिक हलकों में सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी का चुनावी शंखनाद माना जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह (फरीदपुर) की मौजूदगी और उनके समर्थकों की भारी संख्या ने यह साफ कर दिया कि 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। पूर्व विधायक ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

हजारों की भीड़, हर वर्ग की भागीदारी जयंती समारोह में फरीदपुर विधानसभा के ग्राम धीरपुर, ब्लॉक कुआ टांडा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह से जनसैलाब से भर गया।

आयोजन ने यह संदेश दे दिया कि सामाजिक आयोजनों के जरिए समाजवादी पार्टी जमीनी पकड़ को और मजबूत कर रही है।

सपा के दिग्गज नेताओं की मजबूत मौजूदगी
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए।

मीरगंज पूर्व विधायक सुल्तान बेग
भोजीपुरा विधायक शाजिल इस्लाम,
शुभलेश यादव,
सूरज यादव,
क़दिर अहमद,
स्मृति यादव,
संजीव यादव,
प्रमोद विष्ट,
संजीव सक्सेना,
रविन्द्र सिंह,
अशोक यादव,
सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप और मुख्य अतिथि शशांक यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी एवं SIR बरेली प्रभारी) ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजन
मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने साफ कहा कि यह भव्य आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय चुनावी मोड में रहती है और पार्टी नेतृत्व जो भी दिशा तय करता है, उसी के अनुसार रणनीति बनाई जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि फरीदपुर की जनता उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों से भली-भांति परिचित है और यही कारण है कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोग स्वतः कार्यक्रम में शामिल हुए।

पहली बार इतने भव्य रूप में मनाई गई जयंती
पूर्व विधायक ने कहा कि गुरु रविदास जी की जयंती इस क्षेत्र में पहली बार इतने भव्य, ऐतिहासिक और संगठित रूप में मनाई गई है। आने वाले समय में भी इसी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को जोड़ने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत किया जा सके।

हर वोट तक पहुंचने का ऐलान विजयपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े जितने भी मतदाता देश और विदेश में हैं, उनसे संपर्क कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि एक-एक वोट डलवाया जाए और जनता की ताकत को लोकतंत्र के माध्यम से सामने लाया जाए।

शांतिपूर्ण लेकिन संदेश देने वाला आयोजन
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन इसके राजनीतिक संदेश को नजरअंदाज करना मुश्किल है। गुरु रविदास जयंती के मंच से समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया कि फरीदपुर विधानसभा में चुनावी बिगुल बज चुका है और आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होंगी।