पत्नी के मायके वालों ने युवक को घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी; थाने में दर्ज कराई शिकायत

0 34

- Advertisement -

पत्नी के मायके वालों ने युवक को घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी; थाने में दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहाबाद निवासी परवेज़ के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परवेज़ का आरोप है कि उसकी पत्नी खुशनुमा के मायके पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

परवेज़ ने बताया कि उसका विवाह खुशनुमा से करीब सात साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। किसी बात को लेकर नाराज होकर खुशनुमा अपने मायके चली गई और बाद में कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। परवेज़ का कहना है कि वह आज भी अपनी पत्नी और परिवार को साथ रखना चाहता है, लेकिन उसके ससुराल वाले जानबूझकर उसका घर उजाड़ने पर तुले हुए हैं।

पीड़ित के अनुसार, वह किसी काम से अमर उजाला प्रेस रोड गया था, तभी वहां खुशनुमा के मायके वालों के दोस्त राजा निवासी आजमनगर ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसे मुकदमा खत्म करने और सुलह करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि धमकी देते हुए कहा गया कि अगर केस खत्म नहीं किया तो “तेरा जीना हराम कर देंगे” और जान से मार देंगे।

किसी तरह जान बचाकर भागे परवेज़ सीधे थाना प्रेमनगर पहुंचे और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। परवेज़ ने बताया कि उसका दो साल का एक बेटा भी है और वह गाड़ियों में ग्रीसिंग का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने के बावजूद अब खुलेआम धमकी और हिंसा तक पहुंच गया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ