गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर छात्रों को फंसाने का गंभीर आरोप: फर्जी साजिश रचकर मुकदमा दर्ज कराने का दावा, पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार

0 61

- Advertisement -

गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर छात्रों को फंसाने का गंभीर आरोप: फर्जी साजिश रचकर मुकदमा दर्ज कराने का दावा, पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। खुसरो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सीबीगंज से जुड़े एक मामले में गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर छात्रों को फर्जी मुकदमों में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित छात्रों का कहना है कि गैंगस्टर शेर अली जाफरी, फिरोज अली जाफरी और सितारा बी ने आपसी साजिश के तहत थाना सीबीगंज में मु०अ०सं०-39/2026 दर्ज कराया, जो पूरी तरह मनगढ़ंत और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर बनाया गया है।

पीड़ितों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर शेर अली जाफरी और फिरोज अली जाफरी पहले भी कथित तौर पर फर्जीवाड़े के मामलों में जेल जा चुके हैं। शिकायत के अनुसार, पूर्व में रुपये लेकर छात्रों को फर्जी मार्कशीट व डिप्लोमा देने का मामला सामने आया था, जिसमें कार्रवाई भी हुई और आरोपी जेल गए थे।

आरोप है कि जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने छात्रों पर समझौते का दबाव बनाना शुरू किया। जब छात्रों ने किसी भी तरह के दबाव में आने से इनकार किया, तो गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने अपने स्टाफ और कथित संपर्कों के जरिए अलग-अलग फर्जी मुकदमे लिखवाने, जेल भिजवाने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी।

पीड़ित छात्रों का यह भी कहना है कि डेढ़ साल पुराने तथ्यों को आधार बनाकर उन्हें वर्तमान घटनाओं से जोड़ते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया, जिससे उनका करियर और मानसिक स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने अपने प्रभाव और पहचान का हवाला देकर डराने-धमकाने की कोशिश की।

छात्रों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गैंगस्टर शेर अली जाफरी, फिरोज अली जाफरी और सितारा बी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित फर्जी मुकदमे को निरस्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बताया गया है कि इस मामले में कई पीड़ितों ने अपने नाम, पते और संपर्क विवरण के साथ हस्ताक्षर कर शिकायत सौंपी है। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।