बरेली में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

0 16

- Advertisement -

बरेली में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, नुक्कड़ नाटक, भाषण और रील प्रतियोगिताओं में मिली जीत

बरेली कॉलेज, बरेली में आज मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बरेली मंडल के चारों जनपद पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं और छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह, पी.टी.ओ., परिवहन विभाग, और निर्णायक मंडल में प्रोफेसर डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा (प्राचार्य, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय), तथा प्रोफेसर डॉ. मनीषा राव (वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी, बरेली) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, शाहजहांपुर की टीम ने द्वितीय स्थान और बदायूं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बदायूं जनपद के कुणाल शर्मा ने प्रथम स्थान, शाहजहांपुर की अलवीरा यासीन खान ने द्वितीय स्थान और बरेली मंडल की कविता सागर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, रील/वीडियो प्रतियोगिता में बरेली जनपद के रोहन यादव ने प्रथम, बदायूं की उपासना ने द्वितीय और शाहजहांपुर की आराधना कालरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय के सहयोग से हुआ। समस्त कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर चौहान और नोडल अधिकारी प्रोफेसर दीपा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

आयोजन में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली की सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति के प्रोफेसर अनुभूति, डॉ. पंकज अग्रवाल, प्रद्युमन कुमार एवं प्रोफेसर संध्या सक्सेना, बरेली कॉलेज के डॉ. अरविंद गंगवार और डॉ. जसपाल सिंह ने सक्रिय सहयोग किया।

इस कार्यक्रम ने युवा प्रतिभाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।