निलंबन के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे पीसीएस अधिकारी,अलंकार अग्निहोत्री हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

0 55

- Advertisement -

निलंबन के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे पीसीएस अधिकारी,अलंकार अग्निहोत्री
हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शासन-प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।

मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई।

वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को दिन में अपने पद से इस्तीफा दिया था। देर रात राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके विरोध में मंगलवार सुबह उनके आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इसके बावजूद वह पैदल ही अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

‘मेरे खिलाफ साजिश रची गई’ अलंकार अग्निहोत्री धरना प्रदर्शन के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई है।

उन्होंने दोहराया कि सोमवार रात उन्हें डीएम आवास में बंधक बनाया गया, हालांकि जिला प्रशासन इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जब वह अपने इस्तीफे पर अड़े रहे और साजिश सफल नहीं हो सकी, तो देर रात उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि वह निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

कलक्ट्रेट गेट बंद, जमीन पर बैठकर किया इंतजार जब अलंकार अग्निहोत्री डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला। इसके बाद वह गेट के पास ही जमीन पर बैठ गए और करीब एक घंटे तक डीएम के आने का इंतजार किया।

बाद में उन्हें समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट के सभागार में बैठने की अनुमति दी गई, जहां मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया गया।

डीएम चेंबर के सामने नारेबाजी, आधे घंटे तक प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक डीएम चेंबर के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की।

सुबह करीब 11:58 बजे अलंकार अग्निहोत्री डीएम से मुलाकात के लिए उठे और समर्थकों के साथ सभागार पहुंचे। वहां भी कुछ देर तक नारेबाजी जारी रही।

आवास के बाहर पुलिस पहरा, दामोदर पार्क में जुटे समर्थक सिटी मजिस्ट्रेट आवास के बाहर स्थित एडीएम कंपाउंड का मुख्य गेट पुलिस ने बंद कर दिया। पुलिस का कहना था कि ऊपर से आदेश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।

इसके बाद समर्थकों को दामोदर पार्क में एकत्र होने का आह्वान किया गया, जहां लोग पहुंचने लगे।

सुबह करीब 11 बजे एटीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अलंकार अग्निहोत्री अपने आवास से निकलकर पैदल ही कलक्ट्रेट पहुंचे।

शंकराचार्य अपमान और यूजीसी कानून को बताया इस्तीफे की वजह अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि उन्होंने शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी कानून के विरोध में इस्तीफा दिया था।

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं और कानून के तहत कार्रवाई की गई है।