गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में ध्वजारोहण, संविधान के आदर्शों पर हुआ विचार-विमर्श

0 13

- Advertisement -

गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में ध्वजारोहण, संविधान के आदर्शों पर हुआ विचार-विमर्श

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली–देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग परिसर में गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ ली।

विचार गोष्ठी में डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तथा डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान न केवल अधिकारों की गारंटी देता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि आम नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित, पारदर्शी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

विचार गोष्ठी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाएं और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और अनुशासन का माहौल बना रहा। समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।