Know Bareilly: Stories of the Soil” संवाद में उभरी बरेली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत
- Advertisement -
Know Bareilly: Stories of the Soil” संवाद में उभरी बरेली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली | सीईओ डॉ. तनु जैन के आतिथ्य में सीईओ रेज़िडेंस, बरेली में “Know Bareilly: Stories of the Soil” विषय पर एक विचारोत्तेजक और सार्थक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बरेली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत पर गंभीर विमर्श करना तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नेतृत्व को एक साझा मंच पर लाना रहा।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर गगनदीप, ब्रिगेडियर हरजीत सिंह, बरेली महापौर उमेश गौतम, केशव अग्रवाल (चेयरमैन), रोहिलखंड विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसरगण सहित पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
संवाद के दौरान वक्ताओं ने बरेली के प्राचीन इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि बरेली की ऐतिहासिक जड़ें प्राचीन पांचाल राज्य से जुड़ी हैं, जो वैदिक काल में ज्ञान, शासन और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा।
महाभारत, वेदों और पुराणों में वर्णित पांचाल क्षेत्र की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी बरेली की पहचान और चेतना में स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं।
चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बरेली की समृद्ध विरासत हेरिटेज टूरिज़्म, शैक्षणिक शोध और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए व्यापक संभावनाएं रखती है।
नागरिक प्रशासन, सेना, शिक्षा जगत और समाज के बीच आपसी सहयोग से बरेली को एक सशक्त सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
सीईओ डॉ. तनु जैन ने अपने संबोधन में कहा कि बरेली की पहचान केवल वर्तमान से नहीं, बल्कि उसकी मिट्टी में रची-बसी कहानियों से बनती है।
इन “Stories of the Soil” को सहेजना, समझना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचारों के आदान-प्रदान के साथ हुआ। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के संवादात्मक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।