चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, टिकट निरीक्षक की सूझबूझ से बची दो जानें
- Advertisement -
चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, टिकट निरीक्षक की सूझबूझ से बची दो जानें
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
छपरा–फर्रुखाबाद एक्सप्रेस में आपात स्थिति,
रेलवे कर्मी की तत्परता की यात्रियों ने की सराहना
बरेली, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मानवीय संवेदना और तत्परता की एक मिसाल सामने आई है। छपरा–फर्रुखाबाद एक्सप्रेस (15083) में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। समय पर मदद मिलने से महिला और नवजात की जान सुरक्षित रही।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान सुबह करीब 4 बजे यात्री अनिल यादव ने ट्रेन में तैनात उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार को सूचना दी कि उनकी पत्नी रेशमी (उम्र करीब 28 वर्ष) को सामान्य कोच में तेज प्रसव पीड़ा हो रही है और तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और महिला को ढांढस बंधाया। उन्होंने तुरंत महिला को सामान्य कोच से वातानुकूलित कोच में स्थानांतरित कराया, ताकि बेहतर सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही मंडल वाणिज्य नियंत्रण कक्ष, इज्जतनगर को सूचना देकर बाराबंकी स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई।
ट्रेन के बाराबंकी स्टेशन पहुंचते ही पहले से मौजूद एंबुलेंस से महिला को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसे बेहतर इलाज मुहैया कराया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से महिला और बच्चे दोनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार के मानवीय और जिम्मेदार व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।