अंशिका वर्मा की पहल से पुलिस व्यवस्था में तकनीकी क्रांति

0 21

- Advertisement -

अंशिका वर्मा की पहल से पुलिस व्यवस्था में तकनीकी क्रांति

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

मीरगंज थाना बना डिजिटल पुलिसिंग का मॉडल
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत कदम

मीरगंज (बरेली) डिजिटल इंडिया अभियान को ज़मीनी स्तर पर साकार करते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मंगलवार को मीरगंज थाना परिसर में जिले के पहले काउंटर ई-मालखाना (ई-मालखाना भवन) का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहल जिले की पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

अंशिका वर्मा की अगुवाई में डिजिटल मालखाना व्यवस्था एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने उद्घाटन के दौरान बताया कि ई-मालखाना प्रणाली का उद्देश्य पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्तियों और केस प्रॉपर्टी का डिजिटल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस नई प्रणाली से न केवल मालखाना प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि केस डिस्पोजल और कोर्ट ट्रायल प्रक्रिया भी तेज़ होगी।

क्यूआर कोड से होगी हर जब्त वस्तु की पहचान
अंशिका वर्मा ने जानकारी दी कि ई-मालखाना में रखी जाने वाली प्रत्येक जब्त वस्तु पर यूनिक क्यूआर कोड अंकित किया गया है।

पुलिस के विशेष टैबलेट से क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि वस्तु किस केस से संबंधित है किस रिकॉर्ड में दर्ज है किस स्थान पर सुरक्षित रखी गई है इससे मानवीय त्रुटि की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

लाइव डेमो से दिखाई ई-मालखाना की कार्यप्रणाली एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके पर लाइव डेमो देकर ई-मालखाना सिस्टम की कार्यप्रणाली को समझाया।

उन्होंने बताया कि पहले मैनुअल व्यवस्था के कारण केस प्रॉपर्टी को कोर्ट में पेश करने और वापस मंगाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल, तेज और पूरी तरह ट्रैक-योग्य हो गई है।

पूरे जिले में लागू होगा ई-मालखाना सिस्टम
अंशिका वर्मा ने कहा कि मीरगंज थाने में ई-मालखाना की सफलता के बाद जल्द ही जिले के अन्य थानों में भी यह सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी, जब्त संपत्ति का बेहतर संरक्षण होगा और न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में रहे ये अधिकारी मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार,थाना अध्यक्ष संजय तोमर,प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गौतम,सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।