बरेली छावनी परिषद स्मार्ट, ग्रीन और महिला-केंद्रित कैंटोनमेंट बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बैठक
- Advertisement -
बरेली छावनी परिषद स्मार्ट, ग्रीन और महिला-केंद्रित कैंटोनमेंट बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बैठक
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। बरेली छावनी परिषद के नेहरू सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड बैठक में छावनी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास से जुड़े दर्जनों अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह ने की, जबकि मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं सदस्य सचिव डॉ. तनु जैन ने विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे।
बैठक में नामित सभासद डॉ. वैभव जायसवाल की मौजूदगी रही, जिन्होंने सभी प्रस्तावों पर सक्रिय सहयोग किया। यह बैठक आने वाले वर्षों में बरेली छावनी की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली मानी जा रही है।
विकास की बड़ी घोषणाएं, एक साथ पास हुए कई अहम प्रस्ताव बैठक में छावनी को आधुनिक, स्मार्ट और नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए
छावनी क्षेत्र में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण
R.N. टैगोर इंटर कॉलेज सहित अन्य भवनों में फायर सेफ्टी, CCTV और IT सिस्टम का सुदृढ़ीकरण
LED स्ट्रीट लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, चौक-चौराहों और उद्यानों का सौंदर्यीकरण
गार्बेज टू गोल्ड सेंटर, कचरा बैंक, ओपन जिम और कचरा संपीडन प्रणाली की स्थापना
कैंट जनरल हॉस्पिटल का कायाकल्प, नए मेडिकल उपकरण, बेड और दवाइयों की व्यवस्था
कर्मचारियों को ACP लाभ, ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि और नोटेशनल इन्क्रीमेंट
वाहन स्क्रैपिंग नीति, बाजारों के e-Auction और दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण
“सुरमई संध्या” जैसे सांस्कृतिक आयोजनों और हरित परियोजनाओं को बढ़ावा
गोला बाजार चौक का नाम बदलकर धोपेश्वर नाथ चौक रखने का फैसला
कैंट जनरल हॉस्पिटल के चार खाली कमरों में आयुर्वेदिक सेंटर की स्थापना
सभी कैंट बोर्ड स्कूलों के लिए स्पोर्ट्स मीट ‘शिखर बरेली 2026’ का आयोजन छावनी क्षेत्र के पार्कों के निर्माण और विकास को हरी झंडी युगवीणा हॉल को नारी वस्त्रशाला में बदला जाएगा, जहां महिलाओं को सिलाई-कपड़ा प्रशिक्षण मिलेगा मॉडल कैंटोनमेंट बनाने का रोडमैप
मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने कहा कि बरेली छावनी को प्रदेश और देश के लिए एक मॉडल कैंटोनमेंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए आठ प्रमुख स्तंभों पर काम होगा
1️⃣ ग्रीन और क्लीन कैंटोनमेंट
2️⃣ स्मार्ट एजुकेशन सिस्टम
3️⃣ कार्बन न्यूट्रल अवधारणा
4️⃣ उन्नत और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं
5️⃣ शून्य अपशिष्ट प्रबंधन
6️⃣ स्मार्ट निगरानी प्रणाली (CCTV/IT)
7️⃣ शहरी सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा
8️⃣ महिला सशक्तिकरण और नागरिक कल्याण
उन्होंने स्पष्ट किया कि सस्टेनेबिलिटी, सुशासन, डिजिटलाइजेशन और जनहित इस विकास मॉडल के केंद्र में हैं।