समाजवादी कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

0 6

- Advertisement -

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली।मैनपुरी लोकसभा की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी सौरभ खन्ना, समाजवादी पार्टी बरेली के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, रविंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव, लल्ला यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, महिला महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, अशोक यादव, सूरज यादव, शाहजेब हसन, ताबिश इनाम, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, सुरेंद्र सोनकर तथा पूर्व पार्षद राजा हुसैन (राजा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान डिंपल यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया गया। उपस्थित समाजवादी साथियों ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रत्याशी भोजीपुरा विधानसभा अखलाक अहमद ने आयोजन में शामिल होने वाले सभी साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।