पूर्वोत्तर रेलवे में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित

0 17

- Advertisement -

पूर्वोत्तर रेलवे में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

गाड़ी प्रबंधक की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना

बरेली,पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इज्जतनगर स्थित महाप्रबंधक सभाकक्ष में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ घोषित करते हुए नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर कार्यरत गाड़ी प्रबंधक/माल रामवीर को उनके सराहनीय कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

11 अक्टूबर 2025 को मालगाड़ी पर ड्यूटी के दौरान बनियाना स्टेशन पर खड़ी अपनी गाड़ी से गाड़ी संख्या 15061 को ऑल राइट सिगनल दिखाते समय रामवीर ने गार्ड ब्रेकयान से तीसरी बोगी के पहिये से चिंगारी निकलते हुए देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना इज्जतनगर कंट्रोल को दी।

सूचना मिलते ही गाड़ी को रामगंगा स्टेशन पर रोका गया, जहां जांच के दौरान कोच का ब्रेक बीम टूटा हुआ पाया गया।

इसके बाद गाड़ी को बरेली सिटी लाकर सवारी मालडिब्बा स्टाफ द्वारा मरम्मत की गई और फिटनेस प्रमाणित होने पर गाड़ी का संचालन पुनः शुरू किया गया। समय रहते की गई सतर्क कार्रवाई से एक बड़ी और संभावित दुर्घटना टल गई।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने रामवीर के कार्य की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और साधुवाद दिया।