बरेली में शीतलहर का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद

0 126

- Advertisement -

बरेली में शीतलहर का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

विद्यार्थियों के लिए ही रहेगा अवकाश
जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए होगा। सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे।

स्कूलों में होंगे विभागीय कार्य अवकाश अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में रहकर पंजिकाओं का अद्यतन, अभिलेखों का संधारण, विभागीय पत्राचार तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित कार्य पूरे करेंगे।

विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बच्चों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही ठंड, घना कोहरा और सुबह-शाम की गलन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप बना रह सकता है, जिससे बच्चों के स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एहतियातन स्कूलों में अवकाश बढ़ाया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।