तौफीक प्रधान के बेटे को पुलिस ने भेजा जेल चाकूबाजी के आरोप में

0 58

- Advertisement -

तौफीक प्रधान के बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
चाकूबाजी के आरोप में

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली।बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगई और कानून को चुनौती देने का एक और मामला सामने आया है।

हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने सिर्फ इस बात पर एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला कर दिया कि वह उसे और उसके पिता को सलाम नहीं करता था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आफताब को यह बात नागवार गुजरी कि पीड़ित युवक उससे अदब नहीं दिखाता। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बीच सड़क रोक लिया।

पहले गाली-गलौज की गई, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक किसी तरह जान बचाकर सीधे थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

इंस्पेक्टर से फोन पर बदतमीजी, अब बेटे की चाकूबाजी ने खोली पोल गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान हाल ही में इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडे से फोन पर बदतमीजी कर चुका है।

उस मामले के बाद पुलिस पहले से ही तौफीक प्रधान और उसके परिवार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच बेटे आफताब की चाकूबाजी की वारदात ने पुलिस को बड़ी कार्रवाई का मौका दे दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आफताब इलाके में युवकों की एक टोली बनाकर खुद को दबंग और सरगना समझता था।

छोटी-छोटी बातों पर लोगों को धमकाना और रौब जमाना उसकी आदत बन चुकी थी। घटना में साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर भारी मुचलके पर पाबंद किया गया।

पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि दबंगई, धमकी और हिंसा फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर खुद को समझने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।