इंद्रा चौक क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
- Advertisement -
इंद्रा चौक क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
इंद्रा चौक क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इंद्रा चौक पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल रोहित तोमर के साथ गश्त के दौरान इंद्रा चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों को रोककर गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों के पालन की बारीकी से जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई, वहीं वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की चेकिंग का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से गश्त और वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।
आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।