बरेली में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़,1.43 करोड़ की स्मैक व केमिकल

0 93

- Advertisement -

बरेली में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़,1.43 करोड़ की स्मैक व केमिकल

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरामद-एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार व नकदी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली यूनिट को बड़ी सफलता मिली है।

एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये कीमत की स्मैक और स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में नशीला केमिकल बरामद किया गया है।

केमिकल से तैयार होती थी स्मैक की खेप
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमेंद्र निवासी बदायूँ, मनोज निवासी फतेहगंज पश्चिमी और शकीर निवासी बिशारतगंज के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक और हेरोइन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले विशेष केमिकल की सप्लाई करते थे।

यह केमिकल वे करीब 2000 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदते थे और इसके जरिए स्मैक तैयार कर आसपास के जनपदों में सप्लाई की जाती थी। तस्करी से होने वाली मोटी कमाई को आपस में बांट लिया जाता था।

बरामदगी का पूरा विवरण
एएनटीएफ और पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया 660 ग्राम अवैध स्मैक
52.500 किलोग्राम नशीला केमिकल

(स्मैक बनाने में प्रयुक्त)
1,03,520 रुपये नकद (ड्रग मनी)
एक सफेद रंग की इनोवा कार
तीन मोबाइल फोन ऐसे बिछाया गया जाल
एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ और बरेली यूनिट की सर्विलांस टीम को गोपनीय सूचना मिली थी.

कि तस्कर केमिकल की डिलीवरी के बाद स्मैक और नकदी लेने आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
थाना मीरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में एएनटीएफ टीम के साथ थाना मीरगंज से उप निरीक्षक सूरजपाल, उप निरीक्षक अरुण, हेड कांस्टेबल अनुज मलिक और कांस्टेबल अंकुर सिरोही की अहम भूमिका रही।