इज्जतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 45

- Advertisement -

इज्जतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गश्त के दौरान पकड़े गए हथियार तस्कर, तीन तमंचे व चार कारतूस बरामद

- Advertisement -

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई विलयधाम पुल के नीचे शाहजहांपुर जाने वाले सर्विस रोड पर संदिग्ध चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम प्रताप (31 वर्ष) पुत्र राम किशन और गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र सियाराम के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र स्थित ग्राम सहतेपुर के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान राम प्रताप के पास से दो तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस, जबकि गुड्डू के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये हथियार एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे।

पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार, उप निरीक्षक राजा भारद्वाज, कांस्टेबल निशु तिवारी और कांस्टेबल मेघश्याम शामिल रहे।

रिपोर्ट/आसिफ अली