इमरजेंसी वार्ड में महिला सुरक्षा पर सवाल, छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड बॉय की पिटाई, मामला दबाने का आरोप
- Advertisement -
इमरजेंसी वार्ड में महिला सुरक्षा पर सवाल, छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड बॉय की पिटाई, मामला दबाने का आरोप
बरेली। जिला अस्पताल में कुछ दिन पहले महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक वार्ड बॉय पर दो महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा।
- Advertisement -
आरोप है कि वार्ड बॉय ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की, जिससे आक्रोशित महिलाओं ने अस्पताल परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
सूत्रों के मुताबिक इज्जतनगर निवासी दो महिलाएं कुछ दिन पहले अपने जानने वाले मरीज से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान वार्ड बॉय राधेश्याम ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और इशारे किए।
महिलाओं ने जब विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के दौरान अस्पताल में कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी। हंगामे के कारण मरीज और उनके परिजन सहमे नजर आए। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।
प्रशासन की चुप्पी, वीडियो ने खोली पोल
आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने घटना को दो दिन तक दबाकर रखने की कोशिश की।
लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हो गई।
पुलिस का बयान सीएमएस अजय मोहन ने जांच की बात कही है। वहीं कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मामला आपसी सहमति से निपटा दिया गया।
रिपोर्ट/आसिफ अली