रोडवेज के पास होटल में मिली युवती की लाश, साथ आया युवक आईडी छोड़कर हुआ फरार
- Advertisement -
बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुराने रोडवेज के पास उसमें सनसनी फैल गई जब एक युवती की लाश बोतल में मिलने की खबर लोगों तक पहुंची बताया जाता है की मोहम्मद आलम नाम के एक युवक ने रोडवेज स्थित प्रीत पैलेस होटल में एक युवती के साथ 18 अगस्त को कमरा बुक कराया था और अपनी आईडी भी जमा कर दी थी उसकी आईडी पर मोहम्मद आलम निवासी आजमनगर लिखा हुआ है
2 दिन से कमरा बंद होने के कारण जब होटल के कर्मचारियों को बदबू आने लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव थाना कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा और एसपी सिटी राहुल भाटी मौके पर पहुंच गए मास्टर की से कमरे को खुलवाया गया तो बेड पर युवती की गर्दन लाश पड़ी थी
- Advertisement -
जिस पर धारदार हथियार से वार किया गया था इस युवती के साथ आया युवक आईडी जमा करके फरार हो गया था कमरे में इतनी दुर्गंध थी की होटल कर्मचारियों और पुलिस का रुकना मुश्किल था एसपी सिटी के आदेश पर फॉरेंसिक टीम होटल प्रीत पैलेस पहुंच गई और उसने नमूने एकत्र करना शुरू किया कमरे की तलाशी ली गई तो मालूम हुआ कि एक बुर्का भी बरामद हुआ है और जो पहनावा है वह किसी मुस्लिम युवती का प्रतीत होता हैपुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई और युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा उसकी आईडी पर मोहम्मद आलम लिखा हुआ है लेकिन होटल प्रशासन ने महिला की आईडी जमा नहीं कराई थी इस बात से संदेह प्रतीत होता है