एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- Advertisement -
बरेली।आज 78वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ ग्रहण कराकर सम्बोधन किया गया। सहायक परिचालक फरीदा बानो को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट पदक, आरक्षी चालक मनोज कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी आलमशेर एवं मुख्य आरक्षी खामोश कुमार को पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, प्रदान किया गया।
- Advertisement -
इसी क्रम में फायर सर्विस चालक प्रेम सिंह, फायरमैन योगेश कुमार को रजत पदक मय प्रशस्ति पत्र व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी योगेश कुमार लीडिंग फायरमैन विनोद कुमार, फायर सर्विस चालक राम सुभाष अग्निहोत्री, फायरमैन कमल कुमार शर्मा, कुक प्रमोद कुमार दिवाकर को प्रशस्ति पत्र महानिदेशक उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवाओं द्वारा प्रदान किया गया है।
यू0पी0-112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों के द्वारा बेहतर रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों में मुख्य आरक्षी शिवशंकर, मुख्य आरक्षी खालिद, महिला आरक्षी बबीता, महिला आरक्षी मीना, महिला आरक्षी मीनू, महिला आरक्षी शीतल, महिला आरक्षी रीता, महिला आरक्षी गायत्री, होमगार्ड संजीव, होमगार्ड अजयपाल, को बेहतर रेस्पांस टाइम हेतु व कमाण्डर अशोक कुमार, सब कमाण्डर बृजेश कुमार, पायलट सुरेन्द्र पाल को पीआरवी ऑफ द डे हेतु एवं मुख्य आरक्षी अरूण कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिवराज पुलिस अधीक्षक यातायात, मुकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध, सुश्री अनीता चौहान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रियतोष त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रदीप कुमार पटेल सहायक रेडियों अधिकारी व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन पाटनी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक व सम्पूर्ण व्यवस्था 

हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक द्वारा की गयी।