एडीजी बरेली जोन ने किया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, गृह मंत्रालय से मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
- Advertisement -

बरेली। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण कर जोन कार्यालय बरेली में कार्यारत समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये निष्पक्ष रूप से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलायी गयी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, को उत्कृष्ट सेवा के लिये गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुआ।
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक(गोपनीय) को सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त होने पर पदक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा बरेली जोन को जनसुनवाई पोर्टल में प्रथम स्थान प्राप्त होनेे पर उ0नि0 सतेन्द्र कुमार एवं महिला आरक्षी कली पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहबर्धन किया गया।
- Advertisement -
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली जोन के जनपदों में पूर्ण लगन व निष्ठा से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने वाले एक पुलिस कर्मचारी को प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) एवं 25 पुलिस कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर), 13 पुलिस कर्मचारीगण को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं दो पुलिस कर्मचारीगण को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह व सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारीगण को बधाई दी गयी।